अगर आप परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं, तो अपने पैरंट्स की ओर देखिए। जी हां, पैरंट्स के चेहरों के फीचर को देखकर आप अपने आदर्श जीवनसाथी का अनुमान लगा सकते हैं। एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती हैं, जो उनके पिता जैसे होते हैं। इसी तरह लड़के चाहते हैं कि उनकी जीवनसाथी उन्हें अपनी मां की याद दिलाती रहे। हंगरी के रिसर्चरों ने पता लगाया कि यह क्वॉलिटी जीन में होती है। विपरीत सेक्स में पैरंट्स के चेहरों को ढूंढना सेक्सुअल इंप्रिटिंग कहलाता है।
|
|
|