अब तक तीन लाख 55 हजार लोगों के साथ कर चुकी है सेक्स
एम्स्टरडम वेश्यावृत्ति के धंधे के लिए सबसे मुफीद जगह है। यहां सभी वेश्यालयों को सरकार की ओर से मान्यता दी जाती है। लगभग 20 साल की उम्र में वेश्यावृत्ति के धंधे से जुड़ी एम्स्टरडम में दोनों जुड़वां बहनों ने अब इस धंधे से छुटकारा पाना चाहती है। दोनों बहनों को आर्थिक तंगी से निकलने के लिए इस धंधे में मात्र 20 साल की उम्र में आना पड़ा था। दोनों बहनों का दावा है कि 50 साल के दौरान इस वेश्यावृत्ति के धंधे में वे तीन लाख 55 हजार आदमियों के साथ सेक्स कर चुकी हैं। लुईस फोकन्स और उसकी बहन मार्टिन फोकन्स 70 साल की है। लुईस बताती है कि उन्हें पैरों में गठिया रोग है। इस कारण मर्दो के साथ अलग-अलग सेक्स पोजिसन्श बनाने में काफी दर्द होता है। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल मार्टिन का भी है।


उन्होंने बताया कि अब उनमें पहली जैसी बात नहीं रही है। उम्र ढलने के साथ उनके पास ग्राहक आना बंद हो गए हैं। वैसे, पुराने बूढ़े ग्राहक सप्ताह में एक-दो बार आ ही जाते हैं। यह वैसा ही है जैसे कोई व्यक्ति सात दिन में एक बार चर्च जाता हो। अब दोनों बहनें अपनी लाइफ पर एक डॉक्युमेंट्री फिल्म 'मीट द फोकन्स' बना रही हैं। इसके साथ ही वे वेश्यावृत्ति से जुड़े अनुभवों पर किताब भी लिख रही हैं। दोनों में अंतर करना बहुत मुश्किल है। वे हमेशा लाल कपड़े ही पहना करती हैं।
|